फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IRCTC releases menu for Varanasi-Delhi sleeper Vande Bharat train

सफर के साथ दावत का मजा: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पराठा, दाल, चावल, चिकन और सब्जी का चख सकेंगे स्वाद

Wed, 04 Nov 2026 12:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 04 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में भोजन का मैन्यू आईआरसीटीसी की ओर से जारी किया गया है। यह ट्रेन रात 8.50 बजे से वाराणसी जंक्शन से शुक्रवार को छोड़ हर दिन वाराणसी से चलेगी जबकि शनिवार को छोड़ हर दिन लोग दिल्ली से वाराणसी तक का सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
IRCTC releases menu for Varanasi-Delhi sleeper Vande Bharat train
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत से वाराणसी से दिल्ली तक यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन में रात में भोजन और सुबह की चाय भी मिलेगी। आईआरसीटीसी की ओर से मेन्यू भी जारी कर दिया गया है। यात्रियों की थाली में दाल, चावल, सब्जी के साथ ही रोटी/पराठा होगा। साथ में मिठाई का भी स्वाद चख सकेंगे।

विज्ञापन


स्लीपर वंदे भारत रात 8.50 बजे से वाराणसी जंक्शन से शुक्रवार को छोड़ हर दिन वाराणसी से चलेगी जबकि शनिवार को छोड़ हर दिन लोग दिल्ली से वाराणसी तक का सफर कर सकेंगे। रात में यात्रियों को 120 ग्राम चावल, तीन रोटी या 2 पराठा, दाल, पनीर सहित अन्य सब्जियों के साथ ही चिकन भी मिलेगा। मिठाई और दही का भी स्वाद यात्री चख सकेंगे। 
विज्ञापन


खाने के दौरान यात्रियों को नमक, मिर्च, अचार का पैकेट भी मिलेगा। सुबह के समय चाय/कॉफी/ग्रीन टी और दो बिस्किट भी मिलेगा। हालांकि चाय को लेकर आईआरसीटीसी की ओर से यह भी तय किया गया है कि अगर ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों को सुबह की चाय मिलेगी। ऐसा इसलिए कि इस ट्रेन के वाराणसी पहुंचने का समय सुबह 6.10 बजे से है। इस बीच दूसरे दिन भी स्लीपर ट्रेन से दिल्ली तक यात्रा करने वालों की संख्या अधिक रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed