फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP leader consumed poison after accusing police of harassment in Jaunpur

Jaunpur: पूर्व सांसद धनंजय सिंह और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर BJP नेता ने खाया जहर, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 20 May 2023 11:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 May 2023 11:27 PM IST
सार

जौनपुर में भाजपा किसान मोर्चा के नेता भोपाल सिंह ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने पूर्व सांसद और  पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
BJP leader consumed poison after accusing police of harassment in Jaunpur
अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। बक्शा थाना क्षेत्र के कुलहनामऊ में शनिवार दोपहर एक पूर्व सांसद और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर भाजपा नेता ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल के बाहर पुलिस और भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा।मामले में बक्शा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के केराकत तिराहे पर बीते रविवार को हादसे में कुल्हनामऊ के दो युवकों की मौत के बाद गांव के पास सिकरारा थाने के सुरूवारपट्टी गांव निवासी भूपाल सिंह भोले ने ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने राजमार्ग जाम करने, पुलिस पर पथराव करने के आरोप में भाजपा नेता भूपाल सिंह सहित 61 नामजद व 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है। भूपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए बक्शा पुलिस ने मंगलवार की रात दबिश दी थी। इस सभी बातों को लेकर भाजपा नेता ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुल्हनामऊ में जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही थी दबिश
ये भी पढ़ें: भदोही में अवैध बैंक चलाने वाले तीन गिरफ्तार, दोगुनी करने का लालच देकर जमा कराते थे रकम

 

BJP leader consumed poison after accusing police of harassment in Jaunpur
भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

हालत बिगड़ने पर लोगों ने उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। भूपाल सिंह ने आरोप लगाया कि बक्शा पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के इशारे पर मुकदमा दर्ज किया है और घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की है। उधर, मामले की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व पार्टी पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।

एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व पार्टी पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।  एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेता ने भोले सिंह ने जहर खाया है। उनका उपचार चल रहा है। भाजपा नेता जिस पूर्व सांसद पर फंसाने का आरोप लगा रहे हैं, उसकी जांच के लिए एक कमेटी गठित होगी। निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बक्शा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

घूम-घूम कर सफाई दी जाए, यह संभव नहीं

BJP leader consumed poison after accusing police of harassment in Jaunpur
पूर्व प्रमुख धनंजय सिंह (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।

अपने ऊपर लगे आरोप पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई किसी पर कुछ भी अनर्गल आरोप लगा सकता है। कोई आरोप लगा दे तो उस पर घूम-घूम कर सफाई दी जाए, यह संभव नहीं है।

एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेता भोले सिंह का उपचार चल रहा है। भाजपा नेता के आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फिलहाल बक्शा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed