फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpal pressed victim throat in police station saraymir azamgarh

यूपी: घूस मांगने की शिकायत की तो, थाना परिसर में ही लेखपाल ने पीड़ित का दबाया गला

Sat, 19 Oct 2019 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Oct 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal pressed victim throat in police station saraymir azamgarh
पीड़ित का गला दबाता लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाने में समस्याओं के निवारण के दौरान एक लेखपाल ने पीड़ित का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वहां मौजूद थाना प्रभारी ने उसे बचाया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी बेचन सेठ ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना प्रभारी अशोक कुमार त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि उनकी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अवैध दरवाजा निकाल रखा है।
विज्ञापन


जिस पर थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर ने लेखपाल को बुलाकर कहा कि दरोगा आशुतोष मिश्रा के साथ जाकर मौके पर मामले का निस्तारण करा दो। इस पर पीड़ित न्याय की उम्मीद लिए बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेचन सेठ फिर से समाधान प्रभारी के पास पहुंचा और बताया कि लेखपाल 5 हजार रुपये की घूस मांग रहा है। समाधान प्रभारी ने लेखपाल को बुलाया और पैसे मांगने की बात के बारे में पूछा। इतने में लेखपाल आग बबूला हो गया और थाना प्रभारी के सामने ही फरियादी बेचन सेठ से मारपीट की और उसका गला दबा दिया। वहां मौजूद एसओ शेर सिंह तोमर और मौजूद लोगों ने किसी प्रकार छुड़ाया।

पिछले 5 अक्टूबर को थाना समाधान दिवस प्रभारी एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी के सामने समझौता हुआ था। उसका पालन करने हेतु फरियादी बेचन सेठ शनिवार को फिर से समाधान दिवस पर आया था। वहीं लेखपाल सुभाष चंद्र गुप्ता का कहना है कि मुझे फत्तनपुर गांव के बेचन, शरद आदि लोग पिछले कई दिनों से जबरदस्ती आबादी श्रेणी 6(2)की भूमि नापने के लिए दबाव बना रहे हैं, जो मेरे अधिकार से बाहर है। इस कारण मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed