{"_id":"59666c514f1c1b87478b4604","slug":"181499884625-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरत मौलाना से मुलाकात के नाम पर ठग लिए 37 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरत मौलाना से मुलाकात के नाम पर ठग लिए 37 हजार
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तखारउल हसन से मुलाकात कराने के नाम पर शातिर युवक ने दिल्ली के व्यापारी से 37 हजार रुपये ठग लिए। व्यापारी के साथ कस्बा कांधला के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा कांधला निवासी विख्यात इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तखारउल हसन से मिलने और दुआ कराने के लिए देश-विदेश से लोगों का आना जाना लगा रहता है। अब उनकी उम्र 90 के पार हो चुकी है, जिस कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। उनसे मुलाकात के लिए काफी समय भी लग जाता है। बुधवार को दिल्ली के गोकुलपुर निवासी व्यापारी जितेंद्र कुमार ने कस्बा कांधला के लोगों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व वह हजरत मौलाना से दुआ कराने के लिए अपने साथी डॉक्टर एमए सिद्दीकी के साथ कांधला आए थे, लेकिन हजरत से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।
इसी दौरान उनकी मोहल्ला मौलानान निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। आरोपी ने 37 हजार रुपये लेकर एक मदरसे में हजदत मौलाना से मुलाकात का आश्वासन दिया। बुधवार को कांधला पहुंचकर उन्होंने हजरत मौलाना से मुलाकात कराने के लिए आरोपी युवक को कॉल की, तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद कांधला के अन्य लोगों से इस बारे में बताया, जिसके बाद लोगों ने उनकी मुलाकात हजरत मौलाना से करा दी। वहां पहुंचने पर मालूम चला कि मदरसे के नाम के पैसे नहीं मांगे जाते हैं। उक्त व्यक्ति ने उनसे ठगी कर ली है। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।