फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Inter state Kodha gang 2 criminals arrested wanted in 70 cases bihar Police aurangabad bihar news

बिहार: औरंगाबाद में चेन स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, इंटरस्टेट कोढ़ा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 10:23 PM IST
सार

औरंगाबाद में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग और छिनतई की घटनाओं के बीच पुलिस ने अंतर्राज्यीय कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, मास्टर चाबी, रिंच और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में करीब 70 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bihar: Inter state Kodha gang 2 criminals arrested wanted in 70 cases bihar Police aurangabad bihar news
पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

विस्तार

औरंगाबाद शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चेन स्नैचिंग और छिनतई की घटनाओं से एक्शन में आई पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का उद्भेदन किया है। मामले में पुलिस ने चेन स्नैचिंग और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरोह के दोनों सदस्यों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मास्टर चाबी एवं चोरी की एक बाइक बरामद की है। गिरोह के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों के थानों में करीब 70 मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे गिरोह को नेस्तनाबूद करने के इरादे से विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी में जुटी है।

विज्ञापन

सात वारदातों के बाद पुलिस का एक्शन
 पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में हाल-फिलहाल कुल सात चेन स्नैचिंग की घटनाएं घटी थीं। चेन स्नैचिंग की इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की थी। टीम को चेन स्नैचिंग के सभी मामलों का उद्भेदन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं छीनी गई चेन की बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर एसआईटी टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि इन सभी घटनाओं को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 एसआईटी ने कोढ़ा गिरोह के दो अपराधियों को दबोचा
एसआईटी के अथक प्रयास से अंततः चेन स्नैचिंग में लिप्त बिहार के कोढ़ा गिरोह के दो अपराधियों की पहचान की गई, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया।


स्वीकारोक्ति बयान में अपराधियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, किशनगंज, मुंगेर एवं बिहार के अन्य जिलों तथा झारखंड राज्य के गोड्डा, हजारीबाग, दुमका एवं अन्य जिलों में चेन स्नैचिंग एवं रुपयों की छिनतई की घटनाओं को पूर्व में अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि घटनाओं को अंजाम देने के बाद वे पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल लेते हैं और बाद में फिर आकर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

चेन स्नैचिंग के इरादे से फिर औरंगाबाद आए थे अपराधी
गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष यह भी स्वीकार किया कि रविवार, 20 सितंबर को वे लोग चेन स्नैचिंग एवं रुपयों की छिनतई करने के इरादे से ही पुनः औरंगाबाद आए थे। इसी दौरान औरंगाबाद पुलिस ने दोनों को 01 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस, मास्टर चाबी एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस ने पूर्व में भी नगर थाना क्षेत्र में छिनतई मामले में 04 चेन गिरफ्तार अपराधियों के घर से बरामद की थी। कहा कि इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी से औरंगाबाद शहर में चेन छिनतई की घटनाओं में कमी आएगी।

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी नयन्शु उर्फ अभय कुमार एवं हैरन कुमार शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मास्टर चाबी, एक रिंच, चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है।

गिरफ्तार अपराधियों का लंबा-चौड़ा है आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ औरंगाबाद जिले में औरंगाबाद नगर थाना कांड सं.-515/26, 525/26, 557/26, 480/26, 485/26, 494/26 एवं 414/26 दर्ज हैं। इनके खिलाफ दर्ज ये सभी मामले बीएनएस की धारा-304 (2) के तहत दर्ज हैं।

इसके अलावा, इनके खिलाफ रोहतास जिले के नासरीगंज, कोचस, आयरकोठा, सासाराम नगर एवं बिक्रमगंज थानों में मिलाकर कुल 8 मामले दर्ज हैं। साथ ही, मुंगेर जिले में दर्ज कुछ मामलों में ये जेल भी जा चुके हैं। इन पर मुंगेर जिले में मुफस्सिल थाना, मुंगेर ईस्ट कॉलोनी थाना एवं मुंगेर कोतवाली थाना में कुल मिलाकर तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, वैशाली जिले के कुछ मामलों में भी ये जेल जा चुके हैं।

इन पर वैशाली जिले में हाजीपुर, भगवानपुर थाना के अलावा मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना में 6, मिठनपुरा थाना में 8, काजी मोहम्मदपुर थाना में 5, अहियापुर थाना में 19, सरैया थाना में 2, भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना में 4, उदवंतनगर थाना में एक तथा किशनगंज जिले के किशनगंज नगर थाना में दो मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: आधी रात कमरे में लगी आग, जली मिली 60 वर्षीय महिला की लाश; नशेड़ी कलयुगी बेटे पर हत्या का आरोप

इस प्रकार बिहार के विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों को मिलाकर इन पर कुल 70 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, इन पर पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के थानों में भी मामले दर्ज हैं, जिसका पुलिस पता लगा रही है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं, जिसके आधार पर गिरोह के पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में पुलिस को और बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed