{"_id":"6ab00a55358f2305bc0667ab","slug":"fire-services-receive-440-crore-from-the-government-noida-news-c-23-1-lko1064-106683-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अग्निशमन सेवाओं के विस्तार को शासन से मिले 440 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अग्निशमन सेवाओं के विस्तार को शासन से मिले 440 करोड़ रुपये
विज्ञापन
- यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेंगे दो नए अग्निशमन केंद्र, बिसाहड़ा में भी स्थापना को मंजूरी
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा के केंद्रों के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक वाहन, मशीनें और उपकरण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में अग्निशमन सेवाओं को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए शासन स्तर से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी मिल गई है। नए अग्निशमन केंद्रों की स्थापना के साथ ही अत्याधुनिक वाहनों, मशीनों और उपकरणों की खरीद के लिए कुल 440 करोड़ रुपये के अनुदान को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद जिले में आग और अन्य आपातकालीन आपदाओं से निपटने की क्षमता में इजाफा होगा।
यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-32 स्थित भूखंड संख्या एफ-4 पर सात यूनिट क्षमता वाले नए अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने 23.59 करोड़ रुपये का अनुदान आवंटित किया है, जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसी तरह, जेवर तहसील के सेक्टर-18 स्थित भूखंड संख्या एफ-1 पर सात यूनिट क्षमता वाले अग्निशमन केंद्र के लिए भूमि सहित 23.33 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।
बिसाहड़ा में भी खुलेगा नया केंद्र
दादरी तहसील के गांव बिसाहड़ा में भी अग्निशमन केंद्र की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए भूमि को गृह (पुलिस) विभाग के पक्ष में निशुल्क हस्तांतरित करने की अनुमति शासन ने प्रदान कर दी है। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अग्निशमन केंद्रों के लिए वाहन, मशीन और अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद हेतु 129.63 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के केंद्रों के लिए 154 करोड़ रुपये के अनुदान से नए वाहन व संसाधन खरीदे जाएंगे, जिनकी खरीद प्रक्रिया मुख्यालय और प्राधिकरण स्तर पर जारी है। इसके अतिरिक्त, फेज-1 अग्निशमन केंद्र में निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए 1.37 करोड़ रुपये तथा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की बुनियादी संरचना और संसाधनों के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये का अनुदान भी स्वीकृत किया गया है।