फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Thieves turn brazen; strike three farmers' fields in a single night.

Bulandshahar News: बेखौफ हुए चोर, एक रात में तीन किसानों के खेतों से किया हाथ साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Thieves turn brazen; strike three farmers' fields in a single night.
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर अब घरों के बजाय खेतों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार की रात गांव बिचौला और मौजपुर इलाके में चोरों ने तीन अलग-अलग खेतों से मोटर का तार, बैटरी और स्प्रे मशीन समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित किसानों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना बिचौला निवासी मनवीर सिंह के खेत में हुई। उनका खेत पारली में है। रात में चोरों ने खेत पर बने कमरे का ताला तोड़ा और ट्यूबवेल की मोटर से तांबे का तार, एक स्प्रे मशीन और एक बैटरा चोरी कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी वारदात मौजपुर निवासी जशवीर सिंह के खेत में हुई। चोरों ने यहां भी ताला तोड़कर दो बैटरी, एक झटका मशीन और पाइप के बैंड चोरी कर लिए। तीसरी चोरी मौजपुर निवासी अजय कुमार के खेत में हुई। चोरों ने खेत में रखी मोटर की बॉडी तोड़कर उसमें से कीमती कॉपर निकाल लिया। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर हैरान रह गए। पीड़ित किसानों ने अनूपशहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed