{"_id":"6ab0104e82107c0c10038ecd","slug":"body-of-newborn-baby-girl-found-wrapped-in-plastic-in-a-garbage-heap-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113495-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कूड़े के ढेर में पन्नी में लिपटी मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कूड़े के ढेर में पन्नी में लिपटी मिला नवजात बच्ची का शव
विज्ञापन
- पुलिस ने शव सील कर मोर्चरी भिजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। भैंसा रोड स्थित खत्ते के पास कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्ची फेंक दिया गया। कूड़ा बीनने वालों की नजर पन्नी में लिपटी इस मासूम बच्ची पर पड़ी। पन्नी हटाते ही अंदर का नजारा देख कूड़ा बीनने वालों के होश उड़ गए। उन्होंने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्ची को उठाकर वहां से गुजर रही एक महिला को सौंप दिया।
मासूम को इस हालत में देख महिला का कलेजा पसीज गया और वह बिना समय गंवाए बच्ची को सीधे पुलिस थाने लेकर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मामले में संज्ञान लिया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की गई और उसके शव को नियमानुसार सील कर मोर्चरी भिजवाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और इलाके के अस्पतालों व प्रसूति केंद्रों का रिकॉर्ड जांचने में जुट गई है, ताकि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले माता-पिता की पहचान की जा सके। बच्ची को सौंपने वाली मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सुजाता ने बताया कि बच्ची को कट्टे में बंद करके ऊपर से पॉलिथीन में बंद कर डाला गया था। बच्ची को खत्तों में कूड़ा बीनने वालों ने देखा था। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।