फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gold earrings and ten thousand rupees swindled from a woman by using the fear of a police check.

Bulandshahar News: पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर महिला से ठगे सोने के कुंडल, दस हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Gold earrings and ten thousand rupees swindled from a woman by using the fear of a police check.
गुलावठी। नगर में टप्पेबाजों के एक बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल और दस हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सेहरा थाना बीबीनगर निवासी सौरव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी मां सरला देवी (65) घर से बुलंदशहर जाने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन

वह बीबीनगर से गुलावठी के शहीद स्मारक पर उतरीं और बुलंदशहर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर दो व्यक्ति आए। उन्होंने उनको अपनी बातों में उलझाकर बुलंदशहर जाने के लिए पूछा। मां उनकी बातों में आकर बाइक पर बैठ गईं। मंडी के रास्ते पर पशु पैठ के पास पहुंचते ही दोनों ठगों ने मां को आगे पुलिस चेकिंग का डर दिखाते हुए कुंडल उतरवाकर व दस हजार रुपये पर्स में रखवा दिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने उनकी मां के पर्स को एक बैग में रख दिया। दोनों ठग उनकी मां को बातों में उलझाकर मौके से फरार हो गए। मां ने किसी के फोन से फोन कर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और अज्ञात ठगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed