फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of making revolver disappear after release on bail records statement.

Fatehpur News: जमानत के बाद रिवॉल्वर गायब करने के आरोपी ने दर्ज कराया बयान

Sun, 20 Sep 2026 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of making revolver disappear after release on bail records statement.
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के मनीष दुबे हत्याकांड में रिवॉल्वर गायब करने का आरोपी आशुतोष तिवारी कोर्ट से जमानत के बाद रविवार शाम पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने उससे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। साथ ही पकड़ से दूर इनामी चेतन सिंह के बारे में भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

असनी गांव निवासी मनीष की 29 अगस्त की रात शराब दुकान संचालक इंद्रेश उर्फ मनु सिंह और अमन सिंह ने जमीन विवाद की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आलमपुर नरही गांव के खेरवा निवासी आशुतोष तिवारी ने रिवॉल्वर गायब कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने रायबरेली निवासी ममेरे भाई चेतन सिंह के यहां शरण ली थी। एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर आशुतोष तिवारी ने 14 सितंबर को कोर्ट में हाजिर होकर उसी दिन जमानत करा ली थी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 35(3) के तहत उसे बयान दर्ज कराने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद रविवार शाम आशुतोष थाने पहुंचा। उसने बताया कि घटना के दूसरे दिन रायबरेली लालगंज के पंकज से रिवॉल्वर ली थी। इसके बाद बाइक से बुआ के लड़के के पास दुबेपुर गांव, थाना बकेवर पहुंचा और रिवॉल्वर छिपाने के लिए उसे दे आया था।

पुलिस ने दुबेपुर से रिवॉल्वर बरामद की थी। पुलिस को अब मामले में रायबरेली निवासी इनामी चेतन सिंह की तलाश है। उस पर हत्यारोपियों को संरक्षण देने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed