फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Labourer dies during treatment; wife and her acquaintance accused of administering a suspicious substance.

Bulandshahar News: इलाज के दौरान मजदूर की मौत, पत्नी और उसके परिचित पर संदिग्ध पदार्थ देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Labourer dies during treatment; wife and her acquaintance accused of administering a suspicious substance.
सलेमपुर। थाना क्षेत्र के गांव पारोली निवासी 36 वर्षीय मजदूर की शनिवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी और उसके परिचित युवक पर मजदूर को संदिग्ध पदार्थ देने का आरोप लगाया है। उन्होंने निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतक गांव में मजदूरी करते थे। पत्नी से विवाद के बाद वह नौकरी के बहाने नोएडा चली गई थी। करीब 15 दिन पहले मजदूर भी पत्नी के पास नोएडा गए थे। आरोप है कि नोएडा में पत्नी और उसके परिचित ने उन्हें शराब में संदिग्ध पदार्थ पिलाया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और रक्षाबंधन से एक दिन पहले उन्हें गांव भेज दिया गया। गांव में हालत बिगड़ने पर उन्हें शिकारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार शाम हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मजदूर का पोस्टमार्टम कराया। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed