{"_id":"6ab01186ba2f3249b50cd89b","slug":"when-asked-to-move-off-the-road-the-youth-opened-fire-on-the-laborers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162894-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक को सड़क से हटने के लिए कहा तो मजदूरों पर फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक को सड़क से हटने के लिए कहा तो मजदूरों पर फायर झोंका
विज्ञापन
फोटो-35-घटना की जानकारी देता मजदूर रंजीत। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में रविवार शाम मामूली विवाद में एक युवक ने मजदूरों को जिंदा दफनाने की धमकी दी। इसके बाद छत से तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने से आसपास दहशत फैल गई और मजदूर जान बचाकर भाग निकले। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस एएसपी आवास के सामने पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी व महिला महाविद्यालय संपर्क मार्ग है। इसी मार्ग पर शिव मंदिर के पास संदीप सिंह रहता है। मार्ग पर कई दिन से जलनिगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। रविवार शाम खुदाई के लिए जेसीबी पहुंची थी। उस समय संदीप सिंह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था।
गाजीपुर थाने के मकदूमपुर निवासी मजदूर रंजीत कुमार के मुताबिक, संदीप को रास्ते से हटने के लिए कहा गया तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने मजदूरों को जिंदा दफनाने की की धमकी दी। इसके बाद वह छत पर चढ़ गया और तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने पर सभी मजदूर जान बचाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले संदीप बाइक से भाग गया। मौके पर चौकी प्रभारी अनमोल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश की जा रही है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि संदीप सिंह ने मामूली विवाद में फायरिंग की है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।