फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   संकटो का दूर कर विशेष फलदायी हैं श्रावण के सोमवार की विशेष पूजा- अर्चना व जलाभिषेक

संकटो का दूर कर विशेष फलदायी हैं श्रावण के सोमवार की विशेष पूजा- अर्चना व जलाभिषेक

Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
संकटो का दूर कर विशेष फलदायी हैं श्रावण के सोमवार  की विशेष पूजा- अर्चना व जलाभिषेक
विशेष फलदायी है श्रावण में शिव पूजा
विज्ञापन

शामली। पंडित कुशलानंद जोशी के अनुसार श्रावण मास में भगवान आशुतोष का पूजन और जलाभिषेक करने से बीमारियों, कर्ज, मांगलिक दोष और शनि के प्रकोप से छुटकारा मिलता है। देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु शेषनाग पर चार मास के लिए निंद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान भगवान आशुतोष पर संसार की सभी व्यवस्थाओं का भार आ जाता है। श्रावण मास के सोमवार को उपवास, पूजन, जलाभिषेक विशेष फलदायी है। इससे परिवार में सुख समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रावण में प्रतिदिन अथवा प्रत्येक सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद दूध, घी, शहद, गुड़, गंगाजल के पंचामृत से तांबे के लोटे से जलाभिषेक करना चाहिए। बेलपत्र, फूल, फल अर्पित करके ओम नम: शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। जलाभिषेक सुबह पांच बजे तक आठ बजे तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed