फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: परिजन बोले-पुलिस पर भरोसा, जल्द पकड़े जाएं शूटर’, दोस्तों ने परिवार को किया अलर्ट

Fri, 04 Sep 2026 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2026 01:36 PM IST
सार

अंकित बालियान हत्याकांड में परिवार ने पुलिस पर भरोसा जताया है। पिता सतबीर सिंह और पत्नी सीमा ने फरार शूटर सत्यम-आर्यन को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। दोनों पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये किया गया है। इस बीच हरियाणा से पहुंचे अंकित के 12 दोस्तों ने परिवार को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder: Family Trusts Police, Demands Arrest of Shooters; Friends Alert Family
अंकित बालियान हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई और जांच लगातार आगे बढ़ रही है। फरार चल रहे कथित शूटर सत्यम और आर्यन पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है। इस बीच अंकित के पिता सतबीर सिंह और पत्नी सीमा ने पुलिस-प्रशासन पर भरोसा जताते हुए दोनों शूटरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।



दोस्तों ने परिवार को सतर्क रहने की सलाह दी
अंकित की हत्या के बाद मंगलवार को हरियाणा से उसके 12 दोस्त बंतीखेड़ा पहुंचे थे। दोस्तों ने परिवार के सदस्यों से सतर्क रहने की अपील की। अंकित के पिता सतबीर सिंह ने भी कहा कि वह अपना बेटा खो चुके हैं और परिवार को सावधान रहने की जरूरत है।

Ankit Baliyan Murder: Family Trusts Police, Demands Arrest of Shooters; Friends Alert Family
सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सत्यम-आर्यन पर बढ़ा इनाम
अंकित हत्याकांड में फरार कथित शूटर सत्यम और आर्यन पर पहले 50-50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने अब इसे बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों में भी दबिश दे रही हैं।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक पहुंची पुलिस
शूटरों की तलाश में शामली पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी पहुंची। एयरपोर्ट परिसर और आसपास संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। पुलिस संभावित लोकेशन के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।

Ankit Baliyan Murder: Family Trusts Police, Demands Arrest of Shooters; Friends Alert Family
अंकित बालियान की तेरहवीं - फोटो : अमर उजाला

चिराग और मोंटी पर भी इनाम की तैयारी
सोनीपत निवासी चिराग और मोंटी की भूमिका भी पुलिस जांच के दायरे में है। पुलिस के अनुसार दोनों पर शूटरों को दिशा-निर्देश देने और हत्याकांड की साजिश में भूमिका होने की जांच की जा रही है।

पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा सकता है।

गोगी गैंग कनेक्शन की भी पड़ताल
पुलिस अंकित हत्याकांड में कथित गोगी गैंग कनेक्शन की कड़ियों को भी खंगाल रही है। जांच में शूटरों, संदिग्धों और सोशल मीडिया गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मारे गए मोहित और सुमित के कथित कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्याकांड की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे और शूटरों को निर्देश किस स्तर से मिल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder: Family Trusts Police, Demands Arrest of Shooters; Friends Alert Family
अंकित के परिजनों से मिलते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

मानवाधिकार आयोग ने मांगी एनकाउंटर की रिपोर्ट
अंकित हत्याकांड के आरोपी मोहित और सुमित की पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले पर उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने शामली के जिलाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर आयोग ने रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत में सुमित के पिता धर्मपाल की ओर से दूसरे बेटे को कथित रूप से थर्ड डिग्री दिए जाने के आरोप की जांच की मांग भी की गई है।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder: Family Trusts Police, Demands Arrest of Shooters; Friends Alert Family
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज गांव पहुंच सकते हैं मासूम शर्मा और अन्य कलाकार
अंकित की हत्या के बाद हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा और अन्य कलाकारों के शुक्रवार को बंतीखेड़ा पहुंचने की संभावना है। कलाकारों ने परिवार से फोन पर बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया है और दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने की बात कही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed