फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sanjeev Balyan and Haryanvi Artist Masoom Sharma Visit Ankit Baliyan's Family, Offer Condolences

अंकित बालियान हत्याकांड: परिवार से मिले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा, जताया शोक, संजीव बालियान रहे साथ

Fri, 04 Sep 2026 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Sep 2026 02:39 PM IST
सार

 हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शुक्रवार को बंतीखेड़ा पहुंचकर अंकित बालियान के परिजनों से मिले। दोनों ने शोक जताया और दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी। संजीव बालियान ने परिवार को जल्द मुख्यमंत्री से मिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Sanjeev Balyan and Haryanvi Artist Masoom Sharma Visit Ankit Baliyan's Family, Offer Condolences
अंकित बालियान की फाइल फोटो और संजीव बालियान व मासूम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान के निधन के बाद शुक्रवार को भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा पहुंचे। दोनों ने अंकित के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने का भरोसा दिलाया और दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


मासूम शर्मा का अंकित से रहा पुराना जुड़ाव
हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा का अंकित बालियान से पुराना जुड़ाव रहा है। दोनों ने कई हरियाणवी गीतों में साथ काम किया था। मासूम शर्मा के कई गानों में अंकित ने अभिनय भी किया था। इसी वजह से दोनों के बीच करीबी और आत्मीय संबंध रहे। अंकित के निधन पर मासूम शर्मा ने परिवार के साथ दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंकित हत्याकांड: ‘सुमित-मोहित का एनकाउंटर नहीं, हत्या हुई’; भोलू शाहपुरिया के नाम से इंस्टा-पोस्ट वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjeev Balyan and Haryanvi Artist Masoom Sharma Visit Ankit Baliyan's Family, Offer Condolences
संजीव बालियान व मासूम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना, बोले- बेटे को खोने का दर्द परिवार ही जानता है
मासूम शर्मा ने कहा कि अंकित के परिवार से उनकी पहले भी बातचीत होती रही है। परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की थी। अधिकारियों की ओर से परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया था।

उन्होंने कहा कि जवान बेटे को खोना किसी भी परिवार के लिए असहनीय पीड़ा है। इस कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद परिवार के बीच असुरक्षा की भावना रहना स्वाभाविक है।

Sanjeev Balyan and Haryanvi Artist Masoom Sharma Visit Ankit Baliyan's Family, Offer Condolences
अंकित बालियान के घर पहुंचे मासूम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वायरल पोस्ट से मासूम शर्मा ने किया इनकार
अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से सामने आई पोस्ट के बारे में सवाल किए जाने पर मासूम शर्मा ने इससे खुद को अलग बताया। उन्होंने कहा कि उनके नाम से ऐसी कोई पोस्ट नहीं की गई है और उन्होंने इस संबंध में कुछ भी पोस्ट नहीं किया। 

हरियाणवी संगीत में बढ़ते गन कल्चर और ऐसे गीतों को लेकर पूछे गए सवाल पर मासूम शर्मा ने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। उन्होंने सवाल का जवाब नहीं दिया।

मासूम शर्मा के बंतीखेड़ा पहुंचने की खबर मिलते ही अंकित के घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने परिवार के साथ कुछ समय बिताया और अंकित को याद करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

Sanjeev Balyan and Haryanvi Artist Masoom Sharma Visit Ankit Baliyan's Family, Offer Condolences
अंकित बालियान की फाइल फोटो और संजीव बालियान व मासूम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
संजीव बालियान ने परिवार को दिया भरोसा
पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अंकित के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि परिवार को जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा। परिजनों ने दोनों से मुलाकात के दौरान अंकित को याद किया और परिवार की स्थिति के बारे में भी चर्चा हुई।

दिवंगत कलाकार को दी श्रद्धांजलि
मासूम शर्मा और संजीव बालियान ने अंकित बालियान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांव में अभी भी अंकित के निधन को लेकर गम का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed