फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से बाजार में मची भगदड़

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से बाजार में मची भगदड़

Thu, 01 Nov 2018 05:36 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से बाजार में मची भगदड़
दिनदहाड़े फायरिंग से बाजार में मची भगदड़
विज्ञापन

दो नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। मकान के सामने बाइक खड़ी करने से मना करने पर दबंगों ने दिनदहाड़े सरेबाजार दुकान पर आकर दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। दुकानदार ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी वीरेंद्र सिंह की घेरचौवा में सरसों के तेल स्पेलर निकालने की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे बाजार स्थित दुकान पर वीरेंद्र सिंह बैठे थे इसी दौरान मोहल्ला घेरचौवा निवासी अनुज सिंह और अभिषेक सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ दुकान पर आए और गाली गलौज करते हुए प्राणघातक हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वह वीरेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। पीड़त की तहरीर पर पुलिस ने अनुज सिंह व अभिषेक सिंह सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------
बाइक खड़ी करना बना विवाद का कारण
पीड़ित वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके मकान के सामने अनुज व अभिषेक बाइक खड़ी कर देते हैं। मना करने पर झगड़े पर आमादा होते हैं। बुधवार की शाम भी घर पर विवाद हुआ था, जिसमें आरोपियों ने मेरे बड़े भाई धर्मेंद्र पर तमंचा तान दिया था बाद में पुलिस में सूचना देने पर पुलिस ने आकर डांटा फटकारा भी था। गुरुवार को सुबह दुकान पर आकर फायरिंग शुरू कर दी जिससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
सरेआम गुंडई करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दो नामजद व तीन अज्ञात सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
अशोक पाल सिंह,कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed