फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Unidentified body on railway track identified as mentally ill Rajpal Singh, waved bye to son after deboarding

CG: कार में युवती को देख भड़की पत्नी, शिक्षक पति की उंगली काटने का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 30 Aug 2026 03:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

कटघोरा में शिक्षक दंपती का विवाद थाने पहुंच गया। पति की कार में युवती को देखकर पत्नी भड़क गई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पत्नी पर पति की उंगली काटने का आरोप है। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Unidentified body on railway track identified as mentally ill Rajpal Singh, waved bye to son after deboarding
रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की हुई पहचान

विस्तार

कटघोरा में शिक्षक दंपती के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। पति की कार में एक युवती को बैठे देखने के बाद पत्नी भड़क गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान पत्नी ने पति की उंगली काट ली। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कटघोरा विकासखंड के डुडगा स्थित स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका ने अपने पति को कार में एक युवती के साथ देखा। पति चैतमा स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। कार में युवती को देखकर पत्नी भड़क गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव; नदी में युवक बहा, रेस्क्यू जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, शिक्षक पति ने पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना है कि कार में बैठी युवती उसकी पूर्व छात्रा थी और वह पत्नी को पूरी बात समझाने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला किया और उसकी उंगली काट ली। घटना के बाद दोनों पक्ष कटघोरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि दोनों पति-पत्नी शिक्षक हैं। दोनों की शिकायत के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इस घटना के बाद दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed