फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला की गला दबाकर हत्या

महिला की गला दबाकर हत्या

Tue, 01 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
महिला की गला दबाकर हत्या
सहारनपुर। नगर कोतवाली के गोपाल नगर में एक महिला की गला दबाकर एवं सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने ससुरालियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम हौजपुर निवासी कैलाश हलवाई का काम करता है और काफी समय से नगर कोतवाली के गोपालनगर में अपनी पत्नी सोनम (28 वर्ष) और दो बेटों तरुण (सात वर्ष) एवं दक्ष (चार वर्ष) के साथ रहता है। कैलाश के मुताबिक वह रविवार की रात काम पर गया हुआ था और देर रात जब वापस लौटा तो उसकी पत्नी सोनम फर्श पर लहूलुहान बेसुध हालत में पड़ी थी। उसके सिर और गले पर चोट के निशान थे। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ परिजनों ने सोनम को रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि मृतका के पति कैलाश ने ही सूचना दी थी। महिला के सिर और गले पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनम की मौत गला दबाए जाने से हुई है। जिससे उसकी हत्या की आशंका है। उन्होंने बताया कि कैलाश और सोनम का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed