फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fraud of 3.5 lakh under the pretext of sending to the Netherlands and arranging a visa.

Hamirpur (Himachal) News: नीदरलैंड भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर 3.50 लाख की ठगी

Thu, 03 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत नीदरलैंड भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव बल्ह निवासी विक्की (42) की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्की ने बताया कि वह नीदरलैंड जाना चाहता था। इसी सिलसिले में उसने चंडीगढ़ स्थित एक इमिग्रेशन एजेंसी से संपर्क किया। शिकायत के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने उसे नीदरलैंड भेजने की प्रक्रिया पूरी करवाने और वीजा लगवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वीजा प्रक्रिया के लिए उससे कुल 3.50 लाख रुपये लिए गए और बदले में नीदरलैंड से संबंधित एक ऑफर लेटर भी दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसे जुलाई-अगस्त तक वीजा आने की बात कही गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि तक वीजा जारी नहीं हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध करवाए गए दस्तावेजों, भुगतान रिकॉर्ड, ऑफर लेटर और इमिग्रेशन एजेंसी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
कोट
मामले की जांच जारी है। शिकायत में लगाए आरोपों की सत्यता का पता लगाया जा रहा है। आम लोगों से अपील है कि विदेश भेजने और वीजा दिलाने का दावा करने वाली एजेंसियों के साथ लेन-देन करने से पहले उनके दस्तावेजों, पंजीकरण और संबंधित देश की आधिकारिक वीजा प्रक्रिया की अच्छी तरह जांच करें। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article