फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report: Allegations of selling counterfeit fertilizers of a reputed company.

Bareilly News: नामी कंपनी के नकली उर्वरक बेचने का आरोप, रिपोर्ट

Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Report: Allegations of selling counterfeit fertilizers of a reputed company.
बिशारतगंज। नामी उर्वरक कंपनियों के नाम से मिलते-जुलते उत्पाद कस्बे में बेचने और भंडारण के मामले की शिकायतों पर छापेमारी की। ऐसे उत्पाद बेचने पर जगदंबा फर्टिलाइजर फर्म के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ट्रू बडी कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक प्रेम शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनको सूचना मिली थी कि उनकी कंपनी के उत्पाद जैसा दिखने वाला नकली उत्पाद जगदंबा फर्टिलाइजर नाम की फर्म किसानों को बेचकर गुमराह कर रही है। इससे कंपनी की साख दांव पर है। किसानों और भूमि को बड़ा नुकसान हो सकता है। बताया कि उनकी क्लाइंट कंपनियां एफएमसी, यूपीएल, बायर और धानुका है। इनके नाम से ही नकली उत्पादों को आरोपी फर्म बेच रही है। छापे मारी में फर्म से से वायर कंपनी का 1,295 किग्रा, यूपीएल कंपनी का 178 किग्रा, धनुका कंपनी का 12 किग्रा और एफएमसी कंपनी का 1,696 किग्रा नकली माल बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रेड मार्क अधिनियम और कॉपीराइट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि फर्म संचालक से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। संचालक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed