{"_id":"6a98758cb46ab35aaf008f42","slug":"two-accused-arrested-for-forging-documents-to-grab-land-of-minors-in-village-chaushala-kaithal-news-c-245-1-kht1014-154594-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांव चौशाला में नाबालिगों की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांव चौशाला में नाबालिगों की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। कलायत थाना पुलिस ने गांव चौशाला में नाबालिग बच्चों की पैतृक जमीन को कथित तौर पर हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव चौशाला निवासी सोनू और गांव मटौर निवासी मंदीप के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि चौशाला निवासी पवन ने शिकायत में बताया कि उसके भाई सतीश कुमार की 1 अक्तूबर 2022 को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी पैतृक जमीन पत्नी पुष्पा और दोनों नाबालिग पुत्रों आदित्य और तेजेन्द्रपाल के नाम उत्तराधिकार के आधार पर दर्ज हुई थी। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर नाबालिग बच्चों के फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र तैयार करवाए। इन दस्तावेजों के आधार पर पारिवारिक हस्तांतरण संबंधी वसीका पंजीकृत करवाकर राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल भी मंजूर करवाया गया।
इसके बाद जमीन को करीब 46.96 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में बेचने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में सोनू ने मंदीप से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। शिकायत के आधार पर कलायत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।