फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bank officials detected a 'digital arrest' scam and saved a retired Subedar from being defrauded of 70 lakh.

Hamirpur (Himachal) News: बैंक अधिकारियों ने डिजिटल अरेस्ट भांपा, सेवानिवृत्त सूबेदार को 70 लाख की ठगी से बचाया

Thu, 03 Sep 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने 78 वर्षीय सेवानिवृत्त सूबेदार से 70 लाख रुपये ठगने की कोशिश की, लेकिन पंजाब नेशनल बैंक की भूंपल शाखा के अधिकारियों की सतर्कता से ग्राहक ठगी का शिकार होने से बच गया।
विज्ञापन

ठग पुलिस अधिकारी की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए ग्राहक को धमका रहे थे। रकम हस्तांतरित न करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अंकिता संदल, उपप्रबंधक मीनाक्षी शर्मा और संजय सूद ने बताया कि 25 अगस्त को ग्राहक ने अपने दूसरे बैंक खाते से पीएनबी खाते में बड़ी राशि स्थानांतरित करने की जानकारी ली थी। 29 अगस्त को उसने 55 लाख रुपये शाखा के खाते में जमा करवाए और खाते में पहले से जमा राशि सहित पूरी रकम आईसीआईसीआई बैंक के खाते में भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बड़ी राशि के हस्तांतरण पर बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ और उन्होंने ग्राहक के बेटे से संपर्क किया। 31 अगस्त को ग्राहक के दोबारा शाखा पहुंचने पर अधिकारियों ने लेनदेन का कारण पूछा।
इस पर ग्राहक ने बताया कि उसे 19 अगस्त से पुलिस अधिकारी के नाम और तस्वीर के साथ व्हाट्सएप कॉल आ रही थीं। कॉल करने वाले खुद को पुलिस अधिकारी बताकर धमका रहे थे और रकम हस्तांतरित न करने पर गिरफ्तारी की धमकी दे रहे थे।
बैंक अधिकारियों ने ग्राहक को समझाया कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर उन्हें साइबर ठगी के जाल में फंसाया जा रहा है। सच्चाई सामने आने के बाद ग्राहक ने रकम दूसरे खाते में भेजने के बजाय उसकी एफडी करवा दी। इससे करीब 70 लाख रुपये सुरक्षित बच गए।

वहीं, बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पुलिस या किसी अधिकारी के नाम पर आने वाली संदिग्ध कॉल से न घबराएं और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी तुरंत बैंक व पुलिस को दें। उधर, एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। ऐसे मामलों में सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed