{"_id":"6a9876802050dc30d10fe332","slug":"two-accused-in-a-snatching-case-arrested-after-an-encounter-one-sustained-a-gunshot-wound-to-the-leg-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6337-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छिनैती के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छिनैती के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Thu, 03 Sep 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। पुलिस ने छिनैती के दो आरोपियों को मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें मोहल्ला शिवपुरी का रवि (26) और मालीपुरा का विक्की (19) शामिल है। मुठभेड़ में रवि के दाएं पैर में गोली लगी है। 29 जुलाई की रात में जनसेवा केंद्र संचालक से बैग छीनकर भागने के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार ने छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार निर्देव कुमार 29 जुलाई की रात 9:30 बजे बाइक से जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। उनके पास एक लाख चार हजार 800 रुपये से भरा बैग था। पीछे आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ते में दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर कंधे पर टंगा बैग छीना और भाग गए। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की गई।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बलूपुरा चौराहे के पास रवि और विक्की की घेराबंदी की। घिरने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में रवि के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घायल रवि और विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बैग छीनना स्वीकार किया। घायल को अस्पताल भेजा गया। उनके पास से तमंचा-कारतूस, छिनैती में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और 9,500 रुपये बरामद किए गए। उनके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।