{"_id":"6a987400d379ff715105aa39","slug":"two-people-injured-in-a-shootout-in-anupgarh-due-to-a-dispute-jind-news-c-199-1-sroh1006-159562-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आपसी विवाद में अनूपगढ़ में चली गोली, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आपसी विवाद में अनूपगढ़ में चली गोली, दो घायल
विज्ञापन
जींद। अनूपगढ़ में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को घेरकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने सात-आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
अनूपगढ़ निवासी रामराजी ने एफआईआर में बताया कि वह जामनी गांव निवासी कृष्ण के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी में गांव का बिट्टू, अमन, अंकित और श्यामू को लेकर वहां पहुंचा।
आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही बिट्टू ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बिट्टू और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह जींद आ गए। इसी दौरान बिट्टू और अंकित का फोन आया। बाद में उनके दोस्त जयदीप, दीपक, वंश, रोहित और कृष्ण उन्हें छोड़ने के लिए अनूपगढ़ गए।
विज्ञापन
जब वे उनके घर के नजदीक पहुंचे तो आरोप है कि बिट्टू, अंकित, अमन, विक्की, मनोज, नाना, सुरेश और अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी गाड़ियों को घेर लिया। आरोप लगाया कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किए। वे अपनी गाड़ी पीछे करके वहां से भागने लगे लेकिन जयदीप और रोहित की गाड़ी बंद हो गई।
आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने दोनों को गाड़ी से नीचे उतार लिया और उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घायल जयदीप और रोहित को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में बिट्टू, अंकित, अमन, विक्की, मनोज, नाना, सुरेश समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।