फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two brothers on a motorcycle killed after being hit by a truck.

Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two brothers on a motorcycle killed after being hit by a truck.
खुर्जा में दादू पॉटरी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
खुर्जा। जीटी रोड पर दादू पॉटरी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन भाइयों को टक्कर मार दी। इसमें दो सगे भाई हीरालाल (47) और दिनेश (44) की मौत हो गई और तहेरे भाई जयपाल घायल हो गए, जिनका कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ शोभित कुमार अत्री समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

अरनिया थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनके ताऊ वीरपाल के बेटे हीरालाल (47) और दिनेश (44) गाैतमबुद्ध् नगर के छिजारसी क्षेत्र स्थित यादराम मार्केट के पास परिवार के साथ रहते थे। वहीं मेहनत मजदूरी कर परिवार पालन-पोषण करते थे। गांव मंसूरपुर में स्थित उनका मकान कच्चा था, जो बारिश के कारण और खराब हो गया।
विज्ञापन

मकान की छत को पक्का करने और फर्श का भराव करने के लिए रविवार को भाई दिनेश अकेला गांव आया था। बुधवार सुबह हीरालाल भी बाइक से गांव आ गए। गांव से दिनेश, हीरालाल और दूसरे ताऊ रमेश का बेटा जयपाल तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर खुर्जा तहसील जा रहे थे। वहां पर हीरालाल को जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड में संशोधन कराना था और मकान के लिए कुछ सामान लेना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जब जीटी रोड पर दादू पॉटरी के पास पहुंचे तभी पीछे से ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें तीनों गिर गए। ट्रक तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। राहगीरों ने शोर मचाया और ट्रक को रोक लिया। चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जटिया अस्पताल पहुंचाया जहां हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। दिनेश और जयपाल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
परिजन दिनेश और जयपाल को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। वहां थोड़ी देर उपचार के बाद दिनेश को भी मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, जयपाल का उपचार शुरू कर दिया गया।


दो महिला व चार बच्चों पर आर्थिक संकट
-मंसूरपुर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाई दिनेश व हीरालाल करीब सात साल पहले गांव से गाैतमबुद्धनगर चले गए थे और वहीं पर परिवार के साथ रहते थे। हीरालाल की दो बेटियों अंजली व शिवानी की शादी हो गई और बेटा प्रशांत अभी दसवीं में पढ़ रहा है। वहीं, दिनेश का एक बेटा शिवम और दो बेटियां प्रियंका व सालनी हैं। दोनों भाइयों की मौत से हीरालाल की पत्नी सीमा, दिनेश की पत्नी कुसुम और चार बच्चों पर आर्थिक संकट आ गया है। गांव वाला घर रहने की स्थिति में नहीं है। वहीं, गाैतमबुद्धनगर के छिजारसी में दोनों के परिवार किराये के घर में रहते हैं।


सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री का कहना है कि सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जो वर्तमान में गाैतमबुद्ध नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। किसी काम से गांव आए हुए थे। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

खुर्जा में दादू पॉटरी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा में दादू पॉटरी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा में दादू पॉटरी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा में दादू पॉटरी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा में दादू पॉटरी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

खुर्जा में दादू पॉटरी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक हीरालाल का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed