{"_id":"6a98754608a45c9ff20afefc","slug":"chc-superintendent-threatened-with-death-two-contractual-employees-arrested-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148085-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीएचसी अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, दो संविदाकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीएचसी अधीक्षक को जान से मारने की धमकी, दो संविदाकर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
दुर्गागंज थाने पर गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभोली ब्लॉक के भानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. पीसी बिंद को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात दो संविदाकर्मियों को गिरफ्तार किया। एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में अधीक्षक को नुकसान पहुंचाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी। मामला सीएमओ और डीएम तक पहुंचने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
अधीक्षक डॉ. पीसी बिंद ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह करीब डेढ़ माह पहले डीघ सीएचसी से स्थानांतरित होकर भानीपुर आए हैं। उनके मोबाइल पर करीब 34 मिनट की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग आई, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें अस्पताल से बाहर निकलने पर वाहन से टक्कर मारकर जान से मारने की बात भी कही गई थी। इसके अलावा कुछ अन्य ऑडियो भी प्रसारित हुए थे।
अधीक्षक ने बताया कि दोनों संविदाकर्मियों के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी थीं। एक एएनएम ने भी दोनों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके बाद अधीक्षक ने दोनों को बुलाकर फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सीएमओ को पत्र भेजा था। इसके बाद से दोनों के नाराज होने की बात सामने आई थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बीपीसीएम अजीत कुमार ऊंज के मुंगरी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्याम सुंदर सिंह ज्ञानपुर के जाठी गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा होगी समाप्त
सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि दोनों स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा समाप्त करने का निर्णय स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिया गया है। संबंधित कार्रवाई पूरी कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इनमें एक डब्ल्यूएचओ और दूसरा बीपीसीएम के कर्मचारी हैं।