{"_id":"5b859bbf42c792465e1e988f","slug":"141535482815-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस की सर्विलांस टीम ने नगर के मंगलौर रोड के एक होटल से गिरफ्तार किया है। मामूर कई माह पूर्व कचहरी में पेशी पर लाई राजस्थान पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसके खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया हुआ था।
मानकी गांव निवासी मामूर कई माह पूर्व राजस्थान पुलिस की अभिरक्षा से उस समय फरार हो गया था जब पुलिस उसे लेकर देवबंद न्यायालय में पेशी पर लाई थी। मामूर के खिलाफ राजस्थान में फर्जी पासपोर्ट का मामला दर्ज है। जबकि इससे पूर्व देवबंद पुलिस भी उसे फर्जी पासपोर्ट के मामले में कई वर्ष पूर्व गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से अलग अलग नाम के करीब एक दर्जन पासपोर्ट बरामद हुए थे। पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे मामूर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन सटीक जानकारी न मिलने के कारण वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। फरारी के मामले में अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया हुआ था। मंगलवार को सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर मामूर को मंगलौर रोड के एक होटल से दबोच लिया। वह वहां बैठकर चाय पी रहा था।