फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar vaishali Young man commits suicide; police investigating vaishali News hajipur news

बिहार क्राइम: पत्नी की हत्या के एक हफ्ते बाद मिली पति की लाश, पास मिला सुसाइड नोट

Sun, 30 Aug 2026 07:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 07:56 AM IST
सार

वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के मूसापुर चंवर से शनिवार शाम समस्तीपुर निवासी युवक सूरज कुमार सहनी का शव बरामद हुआ। शव के पास मिले हस्तलिखित सुसाइड नोट से उसकी पहचान हुई। नोट में युवक ने करीब एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की बात लिखी और इसके बाद डिप्रेशन में रहने का जिक्र किया।

विज्ञापन
Bihar vaishali Young man commits suicide; police investigating vaishali News hajipur news
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों का भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिसौर थाना क्षेत्र के मूसापुर चंवर से शनिवार शाम एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास पुलिस को एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी मिला, जिसके आधार पर मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव निवासी सूरज कुमार सहनी के रूप में हुई। सुसाइड नोट में युवक ने करीब एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की बात लिखी है। साथ ही उसने इसके बाद डिप्रेशन में रहने और अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक का शव देखकर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है।

विज्ञापन


पशु चराने गए लोगों ने चंवर में देखा शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार शाम गांव के कुछ लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए चंवर की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां पड़े युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना महिसौर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव के पास तलाशी ली, जहां से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में पत्नी की हत्या का जिक्र
पुलिस के अनुसार, युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि करीब एक सप्ताह पहले उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह इधर-उधर भागता फिर रहा था। नोट में युवक ने लिखा कि इस घटना के बाद वह काफी डिप्रेशन में आ गया था। सुसाइड नोट में युवक ने अपने ससुराल वालों से माफी मांगने की बात भी लिखी है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है और आत्महत्या करने की बात कही है। नोट में किसी अन्य व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों और गांव के लोगों से भी घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाई है। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक की पत्नी की हत्या की घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई थी।


एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि मूसापुर चंवर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। उसके पास से हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। थानाध्यक्ष के अनुसार, परिजनों की ओर से फिलहाल किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सुसाइड नोट में किए गए दावों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed