{"_id":"5aaeb7c94f1c1b4d0a8b59a0","slug":"111521399753-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
नकुड़ (सहारनपुर)। नकुड़-गंगोह रोड स्थित बीआरसी कार्यालय के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें से युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में रोष है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे गंगोह थाना क्षेत्र गांव शेरमऊ निवासी अनुज पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने साथी सुखपाल निवासी साल्हापुर को बाइक पर उसके गांव छोड़ने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह नकुड़-गंगोह रोड़ पर स्थित बीआरसी कार्यालय के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की जोरदार टक्कर गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एसआई केपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए भिजवाया। लेकिन अनुज की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि सुखपाल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अनुज के दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।