फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी समारोह में कार चालक पर जान लेवा हमला किया

शादी समारोह में कार चालक पर जान लेवा हमला किया

Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में कार चालक पर जान लेवा हमला किया
शादी समारोह में कार चालक पर हमला किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी में विवाह समारोह में आए कुछ लोगों ने कार चालक पर जान लेवा हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। नई मंडी पुलिस ने घायल के भाई की ओर से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
नई मंडी कोतवाली पर गांव शेरनगर निवासी मनसब ने यह मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसके भाई मुनफैत और अब्बास बोलेरो से शहर आ रहे थे। जानसठ रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के सामने कुछ लोग खड़े हुए थे, जहां पर गाड़ी हटाने को लेकर कार चालक मुनफैत की उनके साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि बरात में आए कंकरखेड़ा निवासी अंकुर, अनिल, विनय, फूलसिंह आदि ने मुनफैत पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे बचाने आए दूसरे भाई अब्बास के साथ भी मारपीट की गई। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने जाट कालोनी में चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक और तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि सूचना मिली थी कि जाट कालोनी में एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से बाइक चोरी और एक तमंचा किला। पुलिस ने बताया कि आरोपी किदवईनगर निवासी ताबिल उर्फ सोनू को जेल भेज दिया गया है। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने भी शाहबुददीनपुर रोड पर चेकिंग के दौरान खालापार निवासी जावेद उर्फ सोनी को एक तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। जबकि जामियानगर निवासी आबिद पुत्र जमील को दो किलो नशीले पदार्थ डोडा समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed