{"_id":"6aa306fd471fb0a695013ab8","slug":"exchange-of-cash-between-branches-due-to-the-closure-of-the-currency-chest-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183500-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: करेंसी चेस्ट बंद होने से शाखाओं के बीच नकदी का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: करेंसी चेस्ट बंद होने से शाखाओं के बीच नकदी का आदान-प्रदान
Fri, 11 Sep 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के जाली नोट मिलने के मामले की जांच के बीच करेंसी चेस्ट में नकदी का लेनदेन बंद है। शाखाओं के स्तर पर ही नकदी का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा पूरी तरह गोपनीयता बरती जा रही है। चालक को पहले बताने के बजाय रास्ते में ही कहा जाना बताया जा रहा है।
करेंसी चेस्ट में हुए बड़े फर्जी नोट प्रकरण की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। ऐसे में करेंसी चेस्ट से जुड़े रिकॉर्ड, नकदी के आवागमन और वहां होने वाले लेनदेन की जांच की जा रही है। यही वजह है कि चेस्ट में नियमित रूप से होने वाली नकदी की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगी है। आमतौर पर करेंसी चेस्ट आसपास की बैंक शाखाओं के लिए नकदी के संग्रह और वितरण का प्रमुख केंद्र होता है। शाखाओं में नकदी की जरूरत होने पर करेंसी चेस्ट से कैश भेजा जाता है और अतिरिक्त नकदी को चेस्ट में जमा कराया जाता है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में शाखाओं को अपनी नकदी जरूरतें दूसरे स्तर पर पूरी करनी पड़ रही हैं।
बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट के बाहर तीन कैश वैन पहुंची। इससे कुछ समय के लिए यह लगा कि करेंसी चेस्ट में नकदी का लेनदेन शुरू हुआ है, लेकिन बाद में इन गाड़ियों से कैश करेंसी चेस्ट में ले जाने के बजाय बैंक शाखा में पहुंचा गया। शाखाओं के बीच नकदी की जरूरत को पूरा करने के लिए यह व्यवस्था अपनाई जा रही है।