फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The organization managed to reach the Collectorate by outmaneuvering the authorities; the police took them into custody.

Saharanpur News: चकमा देकर कलक्ट्रेट पहुंचा संगठन, पुलिस ने हिरासत में लिए

Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The organization managed to reach the Collectorate by outmaneuvering the authorities; the police took them into custody.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के संबंध में भारत मुक्ति मोर्चा- राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देने का आह्वान किया गया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। बृहस्पतिवार को ज्ञापन देने संगठन के पदाधिकारियों को हकीकत नगर धरना स्थिल पहुंचना था। वहां पर पुलिस भी मौजूद थी। इसके बावजूद संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। ज्ञापन देने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

राष्ट्रीय सचिव राव फाजिल ने ज्ञापन में बताया कि इस मामले की सभी फाइलों को सार्वजनिक किया जाए। इसके साथ ही कार्रवाई का कानूनी आधार भी स्पष्ट हो। उन्होंने उच्च स्तर की जांच मांग की। वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने को कह। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका जांच की मांग की। इससे पहले संगठन के पदाधिकारी जैसे ही कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे एलआईयू ने पहचान कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस को ही अपना ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार में लेकर जा पूछताछ की। पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

- एआईएमआईएम प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने बताया कि मस्जिद उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ लखनऊ में पंजीकृत है। जिसे बोर्ड को सूचित किए बिना गिराया नहीं जा सकता। प्रथम अपीलीय न्यायालय की आदेश अंतिम आदेश नहीं है। इस आदेश के खिलाफ पक्ष उच्च न्यायालय में द्वितीय अपील दाखिल करने का कानूनी अधिकार रखते हैं। इसके लिए उनके पास एक माह का समय उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिट निर्धारित समय के भीतर दायर न होने की स्थिति में ही मस्जिद को गिराया जा सकता था। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी को एक माह का नोटिस दिया जाना आवश्यक था। ऐसे में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, मुख्य महासचिव शमीम अहमद तुर्क, डॉ. मेताब चौहान, फुरकान चौधरी आदि मौजूद रहे।

-----------

कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में सुरक्षा रही मुस्तैद
सहारनपुर। मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन की सुरक्षा बढ़ी हुई है। दोनों स्थानों के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यहां आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलने से पहले लोगों के मोबाइल फोन भी जमा कराए जा रहे हैं। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी आने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ उनकी गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं। कलक्ट्रेट परिसर के चारों गेट बृहस्पतिवार को भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed