{"_id":"6aa3066121e9bde25b01eacd","slug":"body-of-young-woman-missing-for-10-days-found-in-lon-river-raebareli-news-c-101-1-slko1032-167112-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 10 दिन से लापता युवती का शव लोन नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 10 दिन से लापता युवती का शव लोन नदी में मिला
Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। पूरे कुम्हारन का पुरवा मजरे बहरामपुर गांव निवासी दिव्या प्रजापति (19) का शव बृहस्पतिवार को लोन नदी में मिला। वह 10 दिन से लापता थीं। कई दिन होने के कारण शव सड़ चुका था। वह लोन नदी तक कैसे पहुंचीं और उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में पुलिस ने पड़ताल की। शुरुआती जांच में पाया गया कि दिव्या की कर्नाटक के रहने वाले युवक के साथ शादी तय हो गई थी।
पिता शिवप्रकाश के मुताबिक 31 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे दिव्या घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बेटी की तलाश शुरू की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
बुधवार रात कुलकुलिया का पुरवा मजरे जगतपुर भिचकौरा गांव के कुछ युवकों ने नोखेराय का पुरवा गांव के पास लोन नदी में एक शव पड़ा देखा। अंधेरा होने के कारण रात में शव बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने दिव्या के शव को बाहर निकाला। शव उनके गांव से करीब तीन किमी दूर मिला। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि गुरुबख्शगंज के रहने वाला युवक कर्नाटक प्रांत में रहता है। दिव्या की युवक के शादी तय हो गई थी।
पूछताछ में पता चला है कि दिव्या युवक के साथ शादी नहीं करना चाहती थी। इसकी क्या वजह रही, इस बारे में जांच कराई जा रही है। शव सड़ चुका था। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।