फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman arrested in child theft case

Chandauli News: बच्चा चोरी के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested in child theft case
पीडीडीयू जीआरपी की गिरफ्त में बच्चा चोरी की आरोपी महिला। स्रोत:-पुलिस
पीडीडीयू नगर। बच्चा चोरी करने वाले गिरोह से जुड़ी महिला को जीआरपी डीडीयू ने बिहार के मुजफ्फरपुर से बुधवार को गिरफ्तार किया है। वह पिछले सात महीने से फरार चल रही थी। पुलिस के अनुसार उसने गिरोह के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, ट्रेन और बस अड्डों से बच्चे चोरी कर बिहार ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पीडीडीयू के जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के रोहतास के विक्रमगंज निवासी मिथुन पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में रहते हैं और नगर में घूमकर गुब्बारा बेचते हैं। 10 फरवरी की रात उनका बच्चा दिव्यांशु पीडीडीयू जंक्शन से चोरी हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद जीआरपी, आरपीएफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन के दूसरे प्रवेश द्वार से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद किया था। जांच के दौरान इस गिरोह में मुजफ्फरपुर, बिहार के एक नर्सिंग होम का भी नाम सामने आया। इस मामले में मुजफ्फरपुर के सोनबरसा थाना मनियारी निवासी खुश्बू उर्फ खुशनसीबी खातून पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी महिला के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बच्चे चोरी करते हैं। इसके बाद उन्हें दूध में नशीली दवा मिलाकर पिला देते हैं। इससे बच्चे सो जाते हैं और उन्हें आसानी से बिहार ले जाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed