फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Girl injured in bike collision, FIR against five

Basti News: बाइक की टक्कर से युवती घायल, पांच पर प्राथमिकी

Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in bike collision, FIR against five
नगर बाजार। कप्तानगंज क्षेत्र के एकटेकवा स्थित पुल के पास दो बाइकों की टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुबौली निवासी सनी गौतम ने तहरीर में बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे उनकी बहन अंजली गौतम पैदल एकटेकवा जा रही थी। पुल के पास दो बाइकों ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सनी ने आरोपियों की पहचान धर्मराज शर्मा, रामकेवल निषाद, धर्मेंद्र, लवकुश और कपिश्व के रूप में की है। थाना प्रभारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed