फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two cunning thieves arrested after scouting locked houses for burglaries.

Amethi News: बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two cunning thieves arrested after scouting locked houses for burglaries.
गौरीगंज थाने में पकड़े गए चोरी के आरोपी। -संवाद
अमेठी सिटी। बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने एक बाल अपचारी के साथ पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात, घरेलू बर्तन और 18,100 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


गौरीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात पुलिस ने जामों मार्ग पर संदिग्ध हालात में असैदापुर निवासी वैभव तिवारी, दुलारे खान और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। तलाशी में 16 जोड़ी बिछिया, आठ जोड़ी पायल, तीन कटोरे, तीन गिलास, तीन सफेद धातु के चम्मच, चार अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो बाला और दो लॉकेट समेत घरेलू बर्तन बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले तीनों ने माधवपुर, जेठू मवई और मोहल्ला अहिरन माधवपुर सहित अन्य स्थानों पर बंद घरों में चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले घरों की रेकी करते थे, इसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ऑफिस सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वैभव तिवारी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed