{"_id":"6aa306a75e940323470e4d8e","slug":"10-year-old-student-missing-from-school-found-in-sugarcane-field-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-184685-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्कूल से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र, गन्ने के खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्कूल से लापता हुआ 10 वर्षीय छात्र, गन्ने के खेत में मिला
Fri, 11 Sep 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेते में मिला लापता बच्चा। संवाद
खमरिया। चकमूसेपुर स्थित एसआरके चिल्ड्रेन एकेडमी में पढ़ने गया कक्षा छह का 10 वर्षीय छात्र शिवांश मौर्य बृहस्पतिवार सुबह स्कूल से लापता हो गया। करीब 10 घंटे बाद वह गांव के पास गन्ने के खेत में सकुशल मिला।
चकमूसेपुर निवासी रामनरेश मौर्य सुबह करीब पौने आठ बजे बेटे शिवांश को स्कूल छोड़कर आए थे। करीब पौने नौ बजे शिवांश कक्षा से गायब हो गया। स्कूल की ओर से करीब नौ बजे परिजनों को सूचना दी गई। तलाश के दौरान उसका बैग और टिफिन कक्षा में ही मिला।
विद्यालय प्रबंधक विनीत मिश्रा ने बताया कि शिवांश अपनी दादी के साथ मेला जाना चाहता था। कक्षा में पहुंचने के बाद उसने बच्चों से टॉयलेट जाने की बात कही और बाहर चला गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर कक्षाध्यापक ने बच्चों से जानकारी ली। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शाम करीब छह बजे शिवांश खेतों में रास्ते पर आता हुआ मिला।
विज्ञापन
सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि छात्र को चकमूसेपुर निवासी जगरानी पत्नी गुलाब के गन्ने के खेत से शाम करीब छह बजे सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र स्कूल से निकलकर खेत तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे ने बताया कि विद्यालय पंजीकृत है।