{"_id":"6aa306d7bff7adfe39035e9e","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-shamli-news-c-26-1-sal1002-173771-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत
Fri, 11 Sep 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
लांक। लांक गांव निवासी किसान सूरज (35) की बागपत के ककड़ीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शव को लांक लेकर पहुंचे। मृतक की पत्नी आरती ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन बाद में परिजनों ने छत से गिरने की बात कही और पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
परिजनों के अनुसार, सूरज दो दिन पहले अपने मामा के घर ककड़ीपुर गया था। बुधवार देर रात छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे शामली के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाद में परिजनों ने छत से गिरकर मौत होने की बात कही।
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।