{"_id":"5a2eec384f1c1b74698c1288","slug":"71513024568-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनल कर्मी दो दिन की हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनल कर्मी दो दिन की हड़ताल पर
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल कर्मी दो दिन हड़ताल पर
मेरठ। मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारी 12 और 13 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे।
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव नरेशपाल और नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव प्रेम सागर तिवारी ने बताया कि तीसरे वेतनमान निर्धारण और 15 प्रतिशत फिटमेंट के सभी भत्ते दिलाने की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है। बीएसएनएल को तोड़कर नई सहायक टावर कंपनी बनाने का प्रयास भी केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है जिससे कर्मियों का हित प्रभावित होता है, इस प्रस्ताव को भी वापस लेने की मांग कर्मी कर रहे हैं। इन्हीं को लेकर देश भर के बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी अधिकारी और स्टाफ भी शामिल होगा। इस दौरान ब्रांड बैंड, लैंडलाइन आदि, टेलीफोन में फाल्ट, टावर की देखरेख और बिलों का भुगतान आदि तमाम कार्य ठप रहेगा। बीएसएनएल के पूरे मेरठ वेस्ट यूपी परिमंडल में कुल 18 जिले आते हैं। इनमें सात हजार अधिकारी और स्टाफ हैं।