फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Factory producing counterfeit cigarettes of a renowned brand busted in Meerut; goods worth crores seized

यूपी: मेरठ में नामचीन ब्रांड की नकली सिगरेट की फैक्टरी पकड़ी, करोड़ों का माल बरामद; दिल्ली निवासी मालिक फरार

Thu, 03 Sep 2026 09:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 03 Sep 2026 09:58 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के हस्तिनापुर स्थित गांव दूधली में नकली सिगरेट बनाई जा रही थी। कंपनी के मैनेजर रेशू मिश्रा को साथ लेकर यहां छापा मारा गया। चार कर्मचारी सिगरेट बनाते मिले, जबकि फैक्टरी मालिक फरार है। सीओ का कहना है कि बरामद माल का आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Factory producing counterfeit cigarettes of a renowned brand busted in Meerut; goods worth crores seized
भारी मात्रा में बरामद किया गया माल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तिनापुर कस्बे से करीब आठ किलोमीटर दूर दूधली गांव में नकली सिगरेट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। एक बड़े ब्रांड की नकली करोड़ों की सिगरेट बरामद हुई है। अवैध फैक्टरी दिल्ली निवासी रवि की बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


UP: Factory producing counterfeit cigarettes of a renowned brand busted in Meerut; goods worth crores seized
सिगरेट बनाने की बड़ी-बड़ी मशीनें। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने दूधली गांव में ग्राम पंचायत की सरकारी गौशाला के समीप एक भवन में अवैध रूप से नकली सिगरेट बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, सिगरेट बनाने की कंपनी के मैनेजर रेशू मिश्रा की सूचना पर उनको साथ लेकर कार्रवाई की गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन के अंदर बड़ी मात्रा में तैयार और अधबनी सिगरेट व उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया गया। रात होने के कारण केवल चार कर्मचारी ही मिले, दिन में यहां काफी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बरामद माल की वास्तविक कीमत का आकलन जांच पूरी होने के बाद होगा। साथ ही भवन संचालन और सिगरेट निर्माण से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
 
विज्ञापन

कहां की जा रही थी आपूर्ति, जांच जारी
पुलिस टीम ने भवन में करीब एक घंटे से अधिक समय तक जांच की। मौके पर मिले सिगरेट के पैकेट, अधबनी सिगरेट, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्टरी में कितने समय से नकली सिगरेट बनाई जा रही थी और कहां आपूर्ति की जाती थी।

ये भी देखें...
17.29 करोड़ के जाली नोट: पीएनबी की करेंसी चेस्ट तक पहुंची SIT; अधिकारी-कर्मचारी और ग्राहक, सब शक के दायरे में
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed