फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रमजान के दूसरे अशरे में मिलती है गुनाहों से माफी

रमजान के दूसरे अशरे में मिलती है गुनाहों से माफी

Mon, 28 May 2018 08:51 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
रमजान के दूसरे अशरे में मिलती है गुनाहों से माफी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। रमजान बड़ी बरकतों वाला महीना है। इसके दूसरे अशरे में अल्लाह ताआला लोगों के गुनाहों को ज्यादा माफ करता है। बशर्ते बंदा अपने गुनाहों की सच्चे दिल से तौबा करते हुए अल्लाह ताआला की इबादत करे।

रमजान के पहले दस दिन में अल्लाह ताआला अपने बंदों पर रहमत बरसाता है। जो लोग अल्लाह की इस रहमत का शुक्र अदा करते हैं, उनके लिए यह रहमत और भी बढ़ती जाती है। इसके बाद दूसरे अशरे दस दिन में बंदों की गुनाहों की मगफिरत फरमाते हैं। मौलाना यूसुफ कासमी ने हदीस की रोशनी से बताया कि हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहीवसल्लम ने फरमाया कि रमजान माह के रोजे फर्ज और तरावीह सुन्नत है। तरावीह में दो सुन्नत अलग-अलग हैं। एक सुन्नत कुरान शरीफ का सुनना और दूसरा पूरे रमजान की तरावीह पढ़ना है। यदि कोई शख्स 8-10 दिन की तरावीह पढ़कर सोचे कि पूरा सवाब मिल गया तो ऐसा नहीं है। कुरान शरीफ तो सुन लिया लेकिन बचे बीस दिन की तरावीह की सुन्नत छूट गई। जिनको रमजान के महीने में सफर करना जरूरी हो तो कम दिन के शबीने में तरावही पढ़ सकता है। अल्लाह के नबी ने फरमाया है कि आदमी गुनाहगार होता ही है, पर बेहतरीन गुनाहगार वो है जो सच्चे दिल से तौबा करते हुए दोजख से पनाह मांगे और जन्नत में जाने की दुआ मांगे। रोजेदारों के लिए दरिया की मछली भी दुआ करती है और इफ्तार के वक्त तक उसके लिए अल्लाह से दुआ करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed