{"_id":"575da19f4f1c1b293e11ba64","slug":"upturned-trolley-full-of-pilgrims-dozens-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दर्जनों घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दर्जनों घायल
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज।
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़हा बाबा दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु
शरारत में ट्रॉली का हुक निकालने से हुआ हादसा
गोला-बांकेगंज रोड से मड़हा बाबा दर्शन को जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली ग्राम प्रतापपुर के पास अचानक पलट गई। ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रॉली में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। ट्रॉली पलटने से उसमें सवार लगभग एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां से प्राथमिक उपचार बाद छुट्टी दे दी।
घटना रविवार सवेरे सात बजे के लगभग की है। गोला की भारत भूषण कॉलोनी से चौपहिया ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे बियबान जंगल स्थित सिद्धि स्थान मड़हा बाबा दर्शन को जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर पर बैठे एक शरारती लड़के ने बांकेगंज के निकट ग्राम प्रतापपुर के पास रोड पर दौड़ रहे ट्रैक्टर से चौपहिया ट्रॉली का हुक निकाल दिया। ट्रैक्टर से ट्रॉली का हुक निकलते ही ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई और चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली पलटने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रॉली में फंसे घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के बाद खेत मेें पलटी पड़ी ट्रॉली को उठवाया। इसमें करीब दर्जन भर श्रद्धालु मामूली रूप से चोटिल और कुछ गंभीर घायल हो गए। ट्रॉली पलटने के बाद घायल श्रद्धालुओं ने मोबाइल फोन से घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। जहां आननफानन में प्राइवेट वाहनों से घटनास्थल पर पहुंचे परिवारीजन और नाते-रिश्तेदार घायलों को इलाज के लिए गोला प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया। इसमें गोला की भारत भूषण कॉलोनी निवासी श्रद्धालु महिलाएं 18 वर्षीय आरती शर्मा और 56 वर्षीय चंपा देवी गंभीर घायल हो गईं। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। अन्य घायल श्रद्धालु बांकेगंज और गोला के कई प्राइवेट चिकित्सकों के यहां अपना इलाज करवा रहे है।