फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Then start checking against Inspector

तत्कालीन कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू

Sun, 22 Mar 2015 06:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 Mar 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
Then start checking against Inspector
अप्रैल 2014 में शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद के नीलांश अपहरणकांड में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन शहर कोतवाल इश्तेयाक अहमद के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


 यह जांच गोला के सीओ मधुबन सिंह कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के  मुताबिक शहर कोतवाल इश्तेयाक अहमद ने इस अपहरण मामले की विवेचना सही दिशा में नहीं की। जिसके बाद विवेचना हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंपनी पड़ी।

बता दें कि नीलांश के अपहरण मामले में तत्कालीन एसपी एसके सिंह ने जेलगेट चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार से विवेचना लेकर 23 अप्रैल 2014 को शहर कोतवाल इश्तेयाक अहमद को सौंप दी थी।
विज्ञापन


इस बीच शहर कोतवाल इश्तेयाक अहमद की जांच में नीलांश का चप्पल बरामद हुईं लेकिन उसके बाद पुलिस को कोई तथ्य नहीं मिल पाए।

 इस मामले में लोगों के बढ़ते दबाव और विवचेना की प्रगति तेज करने के लिए जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हो पाई। अब इस मामले में शुरुआती विवेचना सही दिशा में न किए जाने पर शहर कोतवाल रहे इश्तेयाक अहमद के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नीलांश के अपहरण का मामला
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी उदयशंकर मिश्रा के छह वर्षीय पुत्र नीलांश को अप्रैल 2014 में खेलते समय घर के पास से अगवा कर लिया गया था।

 काफी  तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने मोहल्ले के ही गुड्डू नाई और उसके पुत्र जयप्रकाश तथा विजय प्रकाश को छह लाख रुपये की फिरौती मांगने और धमकी देने की धाराओं में जेल भेज दिया था। यहां बता दें कि नीलांश का अब तक सुराग नहीं लग सका है।  


नीलांश अपहरणकांड मामले में विवेचना सही दिशा में न करने और लापरवाही बरतने को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। इसे विभागीय प्रारंभिक जांच कहा जाता है।
-मधुबन सिंह, सीओ, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed