फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police from the dead Anticipating the peace

पुलिस को मृत व्यक्ति से भी शांति भंग की आशंका

Sat, 21 Nov 2015 07:14 PM IST
मितौली
मितौली Updated Sat, 21 Nov 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव में शांति स्थापित करने के लिए पुलिस भी अजब गजब तरीके अपना रही है। मितौली पुलिस ने तो संवेदनशीलता की सारी हदें पार करते हुए मृत व्यक्ति के नाम नोटिस जारी कर दिया। पुलिस को मृत व्यक्ति से शांति भंग की आशंका है। पुलिस का यह कारनामा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बबौना निवासी मैकू का पुत्र सुंदर पिछले तीन वर्षों से कैंसर से पीड़ित था और चारपाई पर ही पड़ा रहता था। घरवालों के मुताबिक चार नवंबर को उसकी मौत हो गई। बताते हैं इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। फि र भी पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही पुलिस को जिन लोगों से शांति भंग की आशंका थी, उनके साथ ही सुंदर के नाम से भी नोटिस जारी कर दी। घर पर नोटिस पहुंचने से परिवारीजन हैरत में हैं।
विज्ञापन

उनके मुताबिक पुलिस ने शांति भंग की आशंका में उसे पाबंद कर जमानत के लिए समन भेजा है। हालांकि अब मितौली पुलिस अपनी गलती के बचाव में उतर आई है। इस बाबत सीओ मिथिलेश कुमारी दीक्षित का कहना है कि सुंदर को 31 अक्तूबर को नोटिस जारी की गई थी, जबकि उसकी मौत चार नवंबर को हुई है। पुलिस अब अगली कार्रवाई में रिपोर्ट भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed