फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hashish smuggling Nepali citizen to 12 years in prison

चरस तस्करी में नेपाली नागरिक को 12 साल की कैद  

Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
   
डीजे ने ठोंका एक लाख रुपये का जुर्माना भी      
नेपाल से भारत में तस्करी कर चरस लाते हुए पकड़े जाने पर नेपाली नागरिक को दोषी पाया गया है। जिला जज राजवीर सिंह ने आरोपी युवक को बारह वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।       

अभियोजन पक्ष रखते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराज सिंह यादव ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के सहायक कमांडेंट नरायन राम अपनी टीम के साथ बार्डर गश्त चेकिंग पर थे, तभी सात जनवरी 2016 को ग्राम सुथना बरसोला के पास एक युवक को साइकिल पर झोला टांगे हुए एक युवक संदिग्ध हालत में भारत की ओर आते दिखाई दिया। उसे गिरफ्तार कर नाम पता पूछा गया तो पता चला कि वह नेपाल के कैलाली जिले के बांके गांव का निवासी भगंतूराम चौधरी है, जिसके  झोले से एक किलों नौ सौ ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई। इस मामले में डीजीसी शिवराज यादव ने नरायनराम, अर्जुन सिंह समेत पांच गवाहों को पेश किया, तथा बचाव पक्ष की कोई दलील नहीं लगने दी। जिला जज राजवीर सिंह ने फैसला सुनाते हुए चरस तस्करी करने वाले नेपाली नागरिक को 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed