फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुलिस के राडार पर पिपरी के दस शातिर

पुलिस के राडार पर पिपरी के दस शातिर

Tue, 01 Jan 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के राडार पर पिपरी के दस शातिर
पुलिस के रडार पर पिपरी के दस शातिर
विज्ञापन

बदमाशों के खिलाफ की गई पाबंदी की कार्रवाई, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी गांव के दस शातिर पुलिस के रडार पर आ गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए इन सभी को पाबंद कर दिया गया है। इसके बाद कोई वारदत हुई तो जिलाबदर की कार्रवाई भी हो सकती है।

पिपरी गांव निवासी फूलचंद्र, उमेश कुमार, देशराज, पप्पू, महेश, रोशन, सुरेश, आशीष, राकेश व संजय आदि की गतिविधियां ठीक नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी शातिर इलाके में आतंक का पर्याय बने हुए हैं। राह चलते आम लोगों संग मारपीट, चोरी, छिनैती व लूट सरीखी घटनाओं में भी इनके शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस काफी दिनों से इनकी गतिविधियों पर निगाह रख रही थी। कई बार शातिरों को सुधरने का मौका दिया गया, लेकिन इसका इन्होंने बेजा लाभ उठाया। इस पर पुलिस ने सभी शातिरों को रविवार को पाबंद कर दिया है। पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि क्षेत्र के कुछ और शातिरों को भी चिन्हित किया गया है। जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर पूरामुफ्ती पुलिस ने पांच अपराधियों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed