फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नाई की दुकान पर काम करने वाले अखिलेश का था शव

नाई अखिलेश का था पुल के नीचे मिला शव

Tue, 16 Jan 2018 08:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 16 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
नाई की दुकान पर काम करने वाले अखिलेश का था शव
अखिलेश की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
कैंपियरगंज के गोड़वारी पुल के नीचे मिले शव की पहचान अखिलेश के रूप में हो गई। पीपीगंज के साहबगंज निवासी रामचंद्र शर्मा के बेटे अखिलेश शर्मा शहर में एक दुकान पर नाई का काम करते थे। मंगलवार को सोशल मीडिया पर फोटो देखकर घरवाले थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। घरवालों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया।
विज्ञापन


14 जनवरी को अखिलेश का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से हत्या की आशंका जताई थी। लावारिस लाश होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। उधर, शुक्रवार को ही घर से निकले अखिलेश की तलाश में घरवाले परेशान थे। कोई संपर्क न होने पर रिश्तेदारी में उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर मंगलवार को घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद घरवाले कैंपियरगंज थाने पहुंचे और फिर मेडिकल कॉलेज जाकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इससे मौत की स्पष्ट वजह नहीं मालूम हो सकी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात महीने पहले बने थे पिता
अखिलेश की शादी तीन साल पहले हुई थी। सात महीने पहले ही बेटा पैदा हुआ था। आठ भाइयों में अखिलेश शर्मा पांचवें नंबर पर थे। घरवाले मौत से हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed