{"_id":"5bbf867ebdec224fc5368650","slug":"121539278462-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"02 खबरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
02 खबरें
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल
गोंडा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव के निवासी 25 वर्षीय चन्द्र भवन बुधवार को मधईपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर बाइक से गया था। वहां से देर रात वापस अपने घर लौट रहा था।
रास्ते में तिवारी पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना में इटियाथोक थाना के पन्ना बगुलहा गांव निवासी 35 वर्षीय मथुरा प्रसाद गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया।
विज्ञापन
तीसरी घटना में परसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहने वाली 65 वर्षीया टीना पत्नी चौधरी गुरुवार को अपने घर पास सड़क पार कर रही थी तभी वह वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेंध काटकर एक लाख की चोरी
करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर स्थित छतई पुरवा निवासी अमरीका प्रसाद पांडेय के घर की पिछली दीवार में चोरों ने सेंध काट दी। चार घर में रखी 50 हजार रुपए नकदी, सोने-चांदी के गहने एलसीडी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
परिवार वालों को चोरी का पता गुरुवार की सुबह तब लगा जब वह सोकर उठे। अमरीका प्रसाद पांडेय ने बताया कि ईट मंगाने के लिए पैसा इकट्ठा किया था।
सूचना पर पहुंची करनैलगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना संज्ञान में है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।