फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The family had gone to Ayodhya for darshan, but thieves ransacked their house.

Chandauli News: अयोध्या दर्शन करने गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to Ayodhya for darshan, but thieves ransacked their house.
पीडीडीयू नगर के भोगवार में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित महावीर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते घुसे चोर 20 लाख रुपये के जेवरात और 25 हजार रुपये नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन

परिवार अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए गया था। रविवार की सुबह लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने मौके जुटाए।
भोगवारे गांव के महावीर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार चौधरी 29 अगस्त को परिवार के साथ अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए गए थे। उनके भाई का परिवार भी साथ गया था।
रविवार सुबह दोनों परिवार वापस लौटे। घर पहुंच कर दरवाजा खोलते ही अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर घर में रखे जेवरात और नकदी गायब मिली। पीड़ित राकेश कुमार के अनुसार चोर छत पर वेंटिलेशन के लिए लगी जाली तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद घर के कमरों और सामान को खंगाल कर कीमती जेवरात और नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

राकेश कुमार चौधरी के अनुसार, दोनों भाइयों के परिवार के मिलाकर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और लगभग 25 हजार रुपये नकदी चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चोरी की बड़ी वारदात से आस पास के इलाके के लोगों में भय का माहौल है।
इस संंबंध में कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed