फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Family away at the temple; thieves broke locks in broad daylight and made off with cash and jewelry.

Kangra News: मंदिर गया परिवार, दिनदहाड़े ताले तोड़ नकदी और गहने ले उड़े चोर

Mon, 31 Aug 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 31 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family away at the temple; thieves broke locks in broad daylight and made off with cash and jewelry.
गंगथ (कांगड़ा)। इंदौरा क्षेत्र की रप्पड़ पंचायत के तलौटी मोहल्ले में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। परिवार नागनी माता मंदिर भड़वार में माथा टेकने गया था। पीछे से शातिरों ने सूने मकान के ताले तोड़ डाले। चोर अलमारी से लाखों के सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ा ले गए। शाम को लौटने पर परिवार को घटना का पता चला।
विज्ञापन

पीड़ित संतोष चौधरी ने बताया कि अलमारी की जांच करने पर करीब ढाई तोले सोना, एक किलो चांदी के आभूषण और 13 हजार रुपये नकद गायब मिले। पीड़ित परिवार ने तुरंत मामले की सूचना गंगथ पुलिस चौकी को दी। रविवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी मोटर पंप, बिजली की तारों और जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि नशे के आदी शरारती तत्व ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में चोरी की प्रमुख वारदातें
3 अगस्त : पंचरुखी के भरवाना में घर से करीब छह लाख के गहने चोरी (तीन आरोपी गिरफ्तार)।
6 अगस्त : कांगड़ा के बीरता में शोरूम के बाहर से बाइक चोरी।
6 अगस्त : ज्वालामुखी के कोटू डोरियां में बंद घर में सीसीटीवी पर स्प्रे कर नकदी चोरी।
7 अगस्त : जवाली के भगवाल व सुदरां पेयजल योजना से दो मोटरें और तार चोरी।
9 अगस्त : चैतडू डाकघर में चोरी का प्रयास।
10 अगस्त : कांगड़ा के तहसील चौक के पास सुनार की दुकान में सेंधमारी।
19 अगस्त : रक्कड़ के कलोहा में तीन घरों में चोरी।
20 अगस्त : जसूर में मेडिकल स्टोर से नकदी और मोबाइल चोरी।
22 अगस्त : लंबागांव पेट्रोल पंप के पास जीप ट्राले से स्टेपनी, टूल बॉक्स और एलसीडी चोरी।
23 अगस्त : जवाली की मैरा पंचायत में घर से आभूषण और एक लाख की नकदी चोरी।
27 अगस्त : ज्वालामुखी के लुथान सुख आश्रय से करीब 1350 मीटर तार चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed